पत्नी को स्टेशन छोड़कर लौटे युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

पत्नी को स्टेशन छोड़कर लौटे युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

सावंददाता – अश्वनी कुमार

हाथरस जनपद के सासनी क्षेत्र के सलेमपुर गांव में सोमवार सुबह एक 27 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कौशल सिंह पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कौशल सिंह की पत्नी बदायूं जिले के स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ के पद पर कार्यरत हैं। करीब एक वर्ष पूर्व दोनों का विवाह हुआ था। सोमवार सुबह कौशल सिंह अपनी पत्नी को नगला रति रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौटे थे। इसके कुछ ही समय बाद उन्होंने गांव में ही खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के चाचा सुनील ने बताया कि परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। उनका कहना है कि कौशल सिंह ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal