UPPSC के बाहर ‘छात्र शक्ति’ का हल्ला बोल प्रदर्शन

UPPSC के बाहर ‘छात्र शक्ति’ का हल्ला बोल प्रदर्शन

भ्रष्टाचार और धांधली के आरोपों से गूंजा आयोग

हजारों की संख्या में जुटे प्रतियोगी छात्र पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

संवाददाता बिपिन मिश्रा: प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में आज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का मुख्यालय छावनी में तब्दील हो गया।

प्रतियोगी छात्रों ने आयोग की कार्यप्रणाली और परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

सुबह से ही आयोग के गेट पर छात्रों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया था, जो देखते ही देखते एक विशाल प्रदर्शन में बदल गया।

प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि आयोग की परीक्षाओं में पारदर्शिता पूरी तरह खत्म हो चुकी है।

छात्रों ने भ्रष्टाचार बंद करो और तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाते हुए आयोग के अध्यक्ष और अधिकारियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

उनका कहना है कि परीक्षाओं में लगातार हो रही धांधली और अनियमितताओं के कारण मेहनती छात्रों का भविष्य अंधकार में है।

विरोध कर रहे छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी तैयार किया है।

ये भी पढ़ें पत्नी को स्टेशन छोड़कर लौटे युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal