जनपद में पुलिस द्वारा, देसी तमंचे के साथ वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
यूपी जनपद प्रतापगढ़
प्रतापगढ़।आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता थाना क्षेत्र में देसी तमंचे के साथ मांधाता पुलिस के द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा आपको बताते चलें कि प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी है इसके साथ ही थाना मान्धाता पुलिस द्वारा 01 अदद तमंचा देशी नाजायज 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ 01 अभियुक्त शिवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ अतुल सिंह को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों को थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पीपरपुर ढेमा स्थित बकुलाही नदी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शेलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी मान्धाता अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मान्धाता के उ0नि0 प्रभात वर्मा मय हमराह उ0नि0 अनूप यादव व हे0का0 अंजनी कुमार, का0 अंकित कुमार द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पीपरपुर ढेमा स्थित बकुलाही नदी पुलिया के पास से 01 अभियुक्त शिवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ अतुल सिंह पुत्र हरिहर सिंह निवासी ग्राम ढेमा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 35 वर्ष को कब्जे से 01 अदद तमंचा देशी नाजायज 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
इसके साथ ही आपको बताते चलें कि अभियुक्त के पास से 01 अदद तमंचा देशी नाजायज 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामदगी के संबंध में थाना मान्धाता में मु0अ0सं0 – 180/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है । बरामद 01 अदद मोटर साइकिल को धारा 207 एमवीएक्ट मे सीज किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01- शिवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ अतुल सिंह पुत्र हरिहर सिंह निवासी ग्राम ढेमा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 35 वर्ष ।
बरामदगी-01 अदद तमंचा देशी नाजायज 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व व 01 अदद मोटर साइकिल बरामद ।
पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 प्रभात वर्मा मय हमराह उ0नि0 अनूप यादव व हे0का0 अंजनी कुमार, का0 अंकित कुमार थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ ।












