युवक ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप
संवाददाता:पंकज मिश्रा. मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमरा चौकी के ग्राम रामनगर नगर में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव के पास ही तमंचा पड़ा मिला है। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर किशनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद कर लिया है।
फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। किशनी पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
ये भी पढ़ें नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी 10 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली













