जनपद एटा के जलेसर में पिलख्तर गांव में हनुमान मंदिर में मूर्ति खंडन की घटना
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोषी गिरफ्तार, नई प्रतिमा की सम्मानपूर्वक पुनः स्थापना
जलेसर थाना व तहसील क्षेत्र के ग्राम पिलख्तर में स्थित श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर में बीते दो दिनों से किसी अराजक तत्व द्वारा प्रतिमा को खंडित किए जाने की घटना सामने आने से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया। श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली इस घटना के बाद गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के हस्तक्षेप एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों के सहयोग से पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्निफर डॉग की सहायता ली, जिसके माध्यम से दोषी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया। स्थिति को सामान्य बनाए रखने एवं धार्मिक सौहार्द कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा आगरा से श्री हनुमान जी महाराज की नई प्रतिमा मंगवाई गई, जिसे विधि-विधान के साथ सम्मानपूर्वक मंदिर में पुनः प्रतिष्ठित कराया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। इस पूरे घटनाक्रम में ठाकुर दलवीर सिंह (राष्ट्रीय हनुमान दल, जिला अध्यक्ष), पम्मी ठाकुर (भाजपा जिला उपाध्यक्ष), बॉबी सिंह, पंकज सिंह, आशु ठाकुर, भरत शर्मा, विराट शर्मा, जीतू ठाकुर, विवेक शर्मा, अजय सिंह सहित विपिन कुमार जी का परोक्ष रूप से सराहनीय सहयोग रहा।
क्षेत्रीय जनता ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल जी, कप्तान साहब एटा श्री श्याम नारायण सिंह तथा उनकी पूरी पुलिस टीम का हार्दिक अभिनंदन व आभार व्यक्त किया है।












