अलीगढ़ में हत्या से सनसनी, आगरा निवासी युवक का शव खेत किनारे मिला

अलीगढ़ में हत्या से सनसनी, आगरा निवासी युवक का शव खेत किनारे मिला

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़ जनपद के लोधा थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। लोधा क्षेत्र के गांव अकराबत के पास खेत किनारे कच्चे रास्ते पर खून से लथपथ युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेत स्वामी सत्यपाल ने सुबह खेत की ओर जाते समय रास्ते पर शव पड़ा देखा। शव खून से सना हुआ था, जिसे देखकर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लोधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव की तलाशी ली, जिसमें मृतक का आधार कार्ड बरामद हुआ। आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान आगरा निवासी राजकुमार के रूप में की गई। प्रारंभिक तौर पर हत्या का मामला प्रतीत होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक जांच के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में पुलिस जांच-पड़ताल और अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है, वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal