यूपी बोर्ड 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, दो चरणों में होगा आयोजन

यूपी बोर्ड 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, दो चरणों में होगा आयोजन

संवाददाता: अमित शुक्ला

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई। जारी शेड्यूल के अनुसार पहला चरण 24 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस चरण में प्रदेश के 10 मंडलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न होंगी। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली के साथ-साथ लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या और आजमगढ़ मंडल शामिल किए गए हैं। वहीं दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। इस चरण में शेष 8 मंडलों में कक्षा 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी।

यूपी बोर्ड ने सभी संबंधित विद्यालयों और परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित तिथियों के अनुसार परीक्षाओं का सफल और पारदर्शी आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें