कीट-रोग से फसल बचाओ, विशेषज्ञ सलाह अब व्हाट्सएप पर तुरंत

कीट-रोग से फसल बचाओ, विशेषज्ञ सलाह अब व्हाट्सएप पर तुरंत

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। किसानों के हित में उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने एक सराहनीय और राहत भरी पहल की है। अब फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों का त्वरित समाधान घर बैठे ही संभव हो सकेगा। विभाग की PCSRS (सहभागी फसल निगरानी एवं प्रतिक्रिया प्रणाली) के अंतर्गत किसानों के लिए दो विशेष व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं — 9452257111 और 9452247111।

किसान भाई इन नंबरों पर अपनी फसल में दिखाई दे रही समस्या का विवरण, फोटो अथवा वीडियो भेजकर कृषि वैज्ञानिकों से सीधा परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। विशेषज्ञ वैज्ञानिक फसल की तस्वीरों के आधार पर कीट या रोग की पहचान कर सटीक उपचार की सलाह देंगे, जिससे समय रहते नियंत्रण संभव होगा और फसल को होने वाले भारी नुकसान से बचाया जा सकेगा। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि फसल में किसी भी प्रकार के रोग या कीट प्रकोप के लक्षण दिखते ही बिना देरी इस सेवा का लाभ लें। साथ ही वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार ही कीटनाशकों एवं दवाओं का प्रयोग करें, जिससे अनावश्यक खर्च, फसल क्षति और पर्यावरण प्रदूषण से बचा जा सके।

यह डिजिटल सुविधा किसानों के लिए फसल सुरक्षा की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम मानी जा रही है। किसान भाई तुरंत नंबर सेव करें और अपनी फसल को सुरक्षित रखें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें