लखीमपुर: शादी से पहले टूटा रिश्ता, दुल्हन का इंतजार रह गया अधूरा

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंदिर में करती रही इंतजार, प्रेमी बारात लेकर नहीं पहुंचा

लखीमपुर । थाना क्षेत्र की एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर पड़ोसी युवक ने शादी का झांसा दिया और कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने युवक से शादी की बात की, तो वह मुकर गया। मामले की जानकारी परिजनों तक पहुंची, जिसके बाद पंचायत हुई और दोनों पक्षों की सहमति से शादी तय हुई। लेकिन तय दिन मंदिर में युवती पूरे दिन इंतजार करती रही, प्रेमी और उसके परिजन नहीं पहुंचे।

जानकारी के अनुसार कस्बे की एक युवती का पड़ोस में रहने वाले निखिल नामक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं और छिप-छिपकर मुलाकातें करते रहे। युवती का आरोप है कि निखिल ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। करीब दो महीने पहले जब युवती ने शादी की बात की, तो निखिल टालमटोल करने लगा। शक होने पर युवती ने जब दबाव बनाया, तो निखिल ने शादी से साफ इंकार कर दिया।

युवती ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद पंचायत बुलाई गई। पंचायत में युवक और उसके परिजन भी शामिल हुए। बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने 19 अप्रैल को गौरी बाबा मंदिर, भेडौरा में शादी तय की।

शादी के दिन युवती अपने परिजनों के साथ तय समय पर मंदिर पहुंच गई। हवन-कुंड और अन्य रस्मों की तैयारियां पूरी हो गईं, लेकिन निखिल और उसके परिवार के लोग नहीं पहुंचे। देर शाम तक इंतजार के बाद पता चला कि युवक गांव छोड़कर फरार हो गया है।

इसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ रविवार को थाना सिंगाही पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें हरियाणा: पुलिस कस्टडी में थर्ड डिग्री, प्राइवेट पार्ट में मिर्च लिक्विड डालने वाला कोतवाल गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया