विकसित भारत की दिशा में युवाओं की भूमिका, गाजियाबाद में जिला स्तरीय युवा सदन का आयोजन

गाजियाबाद, मैं मुल्तानी मल मोदी कॉलेज में जिला स्तरीय विकास भारत राष्ट्रीय,युवासदन का आयोजन 20दिसंबर 2025

विकसित भारत की दिशा में युवाओं की भूमिका, गाजियाबाद में जिला स्तरीय युवा सदन का आयोजन
विकसित भारत की दिशा में युवाओं की भूमिका, गाजियाबाद में जिला स्तरीय युवा सदन का आयोजन

संवाददाता पवन सूर्यवंशीमुलतानीमल मोदी कॉलेज में जिला स्तरीय विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन दस प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए चयन, विधानसभा में बनेंगे युवाओं की सशक्त आवाज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देशभर में आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय ‘विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद’ कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज मुलतानीमल मोदी कॉलेज, मोदीनगर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ तथा युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री समरदीप सक्सेना, क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों — श्री देवेंद्र कुमार, उपनिदेशक, माय भारत गाजियाबाद; डॉ दुष्यंत शर्मा, प्रोफेसर, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय; एवं डॉ वासुदेव शर्मा, प्राचार्य, मुलतानीमल मोदी कॉलेज — का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों से आए 50 से अधिक विद्यार्थियों ने “आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए एक सीख” विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वसुधा शर्मा ने की। प्रतियोगिता के लिए गठित निर्णायक मंडल में डॉ सुनीता सिरोही, डॉ पल्लवी शर्मा, डॉ आभा शर्मा, डॉ अरविंद कुमार एवं श्री पंकज ठाकुर शामिल रहे। निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए किया गया।

चयनित प्रतिभागियों को लखनऊ विधानसभा में आयोजित होने वाली विकसित भारत राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी दिल्ली में संसद भवन में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की विकसित भारत युवा संसद में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही, निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रागिनी एवं विशाल द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान प्रो. नवेंद्र गौड़, डॉ सुधीर, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ योगेंद्र कुमार सक्सेना, डॉ शिवप्रकाश, डॉ शिवांगी त्रिवेदी, डॉ कोमल गुप्ता, श्री सौरभ पाल, डॉ कुमुद सोनी, सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें गाजियाबाद में नई हरनंदीपुरम योजना को मिलेगी रफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें