राजनगर के प्रमुख स्कूल में कांग्रेस नेता धर्मपाल गुप्ता की शिष्टाचार भेंट, शिक्षा व्यवस्था पर हुआ संवाद
जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा।
पानीपत: 20.12.2025
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट एवं पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मपाल गुप्ता ने आज राजनगर, पानीपत स्थित एक प्रमुख स्कूल में स्कूल मैनेजमेंट और समस्त स्टाफ सदस्यों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, शिक्षा के प्रति पार्टी की सोच तथा आमजन के हित में किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। धर्मपाल गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव शिक्षा, शिक्षकों और विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी हर नागरिक के सुख-दुख में मजबूती से साथ खड़ी है और भविष्य में भी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा संस्थानों से जुड़ी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी रूप से आवाज उठाना बेहद जरूरी है। कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र को राजनीति से ऊपर रखकर समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सुदृढ़ करना है।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन एवं स्टाफ सदस्यों ने धर्मपाल गुप्ता का स्वागत किया और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। सकारात्मक संवाद के लिए उन्होंने आभार प्रकट किया।












