किसानों की धान, मजदूरों के अधिकार और मनरेगा अत्याचार पर भड़के गुरनाम सिंह चुन्नी, पक्का मोर्चा टोहाना में जोरदार प्रदर्शन

किसानों की धान, मजदूरों के अधिकार और मनरेगा अत्याचार पर भड़के गुरनाम सिंह चुन्नी, पक्का मोर्चा टोहाना में जोरदार प्रदर्शन

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चुन्नी पक्का मोर्चा टोहाना पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सज्जन इंदाछोई ने की। लंबे समय से किसानों की धान से जुड़ी समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे गुरनाम सिंह चुन्नी ने सरकार और संबंधित एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जितना भी धान तला गया है, उसकी अमृत किस्म की जांच करवाई जाएगी। इस कथित घोटाले में शामिल सभी एजेंसियों का पर्दाफाश किया जाएगा। साथ ही उन्होंने मंदिरों के भीतर काम कर रहे मजदूर संगठनों की आवाज को बुलंद करने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने की बात कही। गुरनाम सिंह चुन्नी ने मनरेगा में हो रहे अत्याचारों पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए कार्यकर्ताओं और किसानों को जागरूक किया। इसके अलावा बैंकों से लोन लेकर मकान बनाने वाले आम लोगों पर हो रहे कथित अत्याचारों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मनजीत जी, अवतार सिंह जी, कृष्ण प्रधान, रामदुलारी जी, महिला बैंक की प्रधान, मुकेश कन्नड़ी, बीरभान प्रधान, लाभ सिंह जी, गुरुदान जी, जगदीश परता सहित विभिन्न संगठनों के अनेक कार्यकर्ता पक्का मोर्चा टोहाना में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पक्का मोर्चा से ब्रेड चौक तक जुलूस के रूप में पहुंचे और अपनी तमाम मांगों को लेकर एसडीएम साहब को ज्ञापन सौंपा। किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन को और तेज करने का आह्वान किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें