नाले के नाम पर टालमटोल: GDA–नगर निगम आमने-सामने, जनता बेहाल

नाले के नाम पर टालमटोल: GDA–नगर निगम आमने-सामने, जनता बेहाल

संवाददाता पवन सूर्यवंशी: GDA और (नगर निगम)दोनों ही अपना पल्ला झाड़ने हुए दिख रहे हैं लेकिन जनता की समस्या जो कि तो है नाले के कार्य को लेकर जिम्मेदार,विभागों में टालमटोल जनता परेशान गाज़ियाबाद

सभी अधिकारी बस ग्रीन बेल्ट स्मार्ट सिटी का दावा करते हैं लेकिन लोगों में जाकर संवाददाता को सूचना प्राप्त पर दैनिक न्यूज़ चक्र द्वारा अवगत कराया जाता है स्मार्ट सिटी की जो हालात है आखिर जिम्मेदार कौन है और है तो फिर यह कार्य संपूर्ण क्यों नहीं हो रहा जो लोगों को संतुष्टि नहीं मिल पा रही आखिरकार लोगों में रोज जागृत हो रहा है क्या अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे एक दूसरे पर बात मालूम कर रहे हैं जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं नाले की समस्या को लेकर संबंधित विभागों के बीच गंभीर विरोधाभास सामने आया है। नगर निगम द्वारा हाल ही में दिए गए लिखित जवाब में कहा गया है कि उक्त नाले का कार्य GDA अथवा RRTS द्वारा कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर RRTS अपने पूर्व लिखित जवाब में यह स्पष्ट कर चुका है कि उनका कार्यक्षेत्र केवल NH के 300 मीटर के दायरे तक सीमित है, उसके बाहर किसी भी नाले या ड्रेनेज कार्य से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

इस स्थिति में साफ़ है कि दोनों विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। नाला NH के 300 मीटर के दायरे से बाहर स्थित है, इसलिए RRTS की जिम्मेदारी बनती ही नहीं। ऐसे में नाले की साफ-सफाई, मरम्मत एवं जलनिकासी की मुख्य जिम्मेदारी नगर निगम और GDA की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय तालमेल की कमी और जवाबदेही तय न होने के कारण समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। बरसात के मौसम में जलभराव, गंदगी और बीमारी का खतरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल फाइलें आगे बढ़ाने तक सीमित हैं।

हम संबंधित प्रशासन से मांग करते हैं कि:

विभागों के बीच जिम्मेदारी स्पष्ट की जाए

एक-दूसरे पर दोषारोपण बंद किया जाए

नाले के कार्य को तत्काल प्रभाव से शुरू कराया जाए

यदि कार्य नहीं होता है तो जिम्मेदार विभाग और अधिकारी का नाम सार्वजनिक किया जाए!

यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो जनता को मजबूरन आंदोलन एवं कानूनी रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

लाखों के ठेके देती है GDA एव (नगर निगम) ठेकेदारों को लेकिन जमीन सर पर जांच पूरी ठीक से होती तो आज यह लापरवाही ना होती। जनता का अधिकारियों से यही है की समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण करें ताकि लोगों को हुई परेशानियों का सामना न करना पड़े बार-बार जनता के बीच जाकर लोगों की परेशानी शासन और प्रशासन दोनों को अवगत कराने का कार्य कर रहे हैं

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

और पढ़ें

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया