खेलकूद से निखरता है बच्चों का सर्वांगीण विकास: वार्षिकोत्सव में दिखा उत्साह

खेलकूद से निखरता है बच्चों का सर्वांगीण विकास: वार्षिकोत्सव में दिखा उत्साह

संवाददाता: महेश शुक्ला

संग्रामगढ़ (प्रतापगढ़)। विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय विजई मऊ में सोमवार को वार्षिकोत्सव के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कबड्डी, खो-खो, ऊँची कूद, लंबी कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ कराई गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रवि शंकर उपाध्याय ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भद्रेश्वर सिंह ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक विकास भी होता है और उनमें अनुशासन व टीम भावना का विकास होता है।
प्रधानाध्यापक डॉ. शशीद्र कुमार शुक्ला ने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. रेनू सिंह, ग्राम प्रधान मिथिलेश सरोज, पारुल सिंह, प्रियंका सिंह, जितेंद्र शुक्ला, कार्तिकेय त्रिपाठी, दिलीप तिवारी, सत्या देवी, खेल शिक्षक/अधिकारी रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारीगण व शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यालय परिसर में खेल भावना और उत्साह का माहौल बना रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें