मैनपुरी में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाय के भगोने से झुलसे तीन लोग

मैनपुरी में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाय के भगोने से झुलसे तीन लोग

संवाददाता: पंकज मिश्रा. मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र के पुराने महिला अस्पताल के पास आपसी विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब चाय का खोखा चलाने वाले व्यक्ति ने परिवार के ही तीन लोगों पर उबलती हुई चाय से भरा भगोना फेंक दिया। इस घटना में तीनों के चेहरे बुरी तरह झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने गुस्से में आकर उबलती चाय सीधे पीड़ितों पर डाल दी। इससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। इतना ही नहीं, आरोपी इस कृत्य से भी संतुष्ट नहीं हुआ और उसने लाठी-डंडों से पीड़ितों की पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कोतवाली प्रभारी के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें पानीपत को जाम-मुक्त बनाने और आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए सख्त प्रशासनिक कदम, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगियों के साथ उपायुक्त डॉ. दहिया की अहम बैठक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें