एटा में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए मारहरा चौकी का उद्घाटन

जनपद एटा में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए मारहरा चौकी का उद्घाटन किया गया 

संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा: अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा आमजन को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह द्वारा थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत नवस्थापित पुलिस चौकी पिवारी का विधिवत उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन अवसर पर एसएसपी एटा ने कहा कि पुलिस चौकी पिवारी की स्थापना से आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति मजबूत होगी, जिससे अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर निगरानी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह चौकी न केवल अपराध नियंत्रण का केंद्र बनेगी, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत करने का माध्यम भी होगी।

एसएसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे जनहित को सर्वोपरि रखते हुए संवेदनशीलता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, ताकि पुलिस की सकारात्मक छवि बनी रहे और आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न हो।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात एसएसपी एटा द्वारा चौकी परिसर का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं, संसाधनों और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस चौकी पिवारी के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों ने राहत की भावना व्यक्त की और पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए इसे जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

ये भी पढ़ें अजगर की तस्करी का भंडाफोड़: प्रतापगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें