एटा में रीलबाज़ी का अजब मामला, पुलिस जीप बनी शूटिंग लोकेशन

एटा में रीलबाज़ी का अजब मामला, पुलिस जीप बनी शूटिंग लोकेशन

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब इस कदर हावी होता जा रहा है कि लोग कानून का भी खौफ नहीं कर रहे। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला एटा जनपद के सकीट थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक ने थाने की पुलिस जीप को ही अपनी रील की शूटिंग लोकेशन बना लिया। जानकारी के मुताबिक युवक खुलेआम पुलिस की जीप में बैठकर रील बनाता नजर आया। हैरानी की बात यह रही कि जिस समय युवक रील शूट कर रहा था, उस दौरान आसपास कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं दिखा। युवक ने बेखौफ होकर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि यदि थाने की गाड़ी तक सुरक्षित नहीं है और कोई भी आकर उसमें बैठकर रील बना सकता है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा।
इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा तेज है। सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो को लेकर सकीट पुलिस क्या कार्रवाई करती है और युवक के खिलाफ कोई कदम उठाया जाता है या नहीं। फिलहाल यह मामला कानून व्यवस्था और सोशल मीडिया पर बढ़ती रीलबाज़ी पर बड़ा सवाल खड़ा करता नजर आ रहा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal