नोएडा में तेज रफ्तार थार का तांडव: कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

नोएडा में तेज रफ्तार थार का तांडव: कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

संवाददाता: सायरा सूर्यवंशी नोएडा

नोएडा से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार थार कार ने सड़कों पर कहर बरपा दिया। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-24 क्षेत्र में तेज गति से आ रही थार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद थार कार चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। हालांकि, सतर्क नागरिकों ने हिम्मत दिखाते हुए सेक्टर-50 के पास चालक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार की रफ्तार बेहद तेज थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते कई वाहन उसकी चपेट में आ गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना लापरवाही से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें