भक्ति और सेवा का संगम,प्राचीन हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

भक्ति और सेवा का संगम,प्राचीन हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता बाजार नगर पंचायत के अंतर्गत मांधाता वार्ड नंबर 13 में महाराजा शांतनु की तपोस्थली में स्थित सिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर में आज 25 दिसंबर 2025 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा, जहाँ श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे से कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मंदिर के मुख्य पुजारी नंदलाल जी द्वारा विशेष पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। इसके साथ ही हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया और पूरा मंदिर परिसर फूलों तथा बिजली की झालरों से जगमगा उठा। भक्तों द्वारा लगाए गए ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इसके अलावा

दोपहर 2:30 बजे से भंडारे की शुरुआत हुई, जो देर शाम तक अनवरत जारी रहा। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार व्यवस्था को और बेहतर बनाया गया है ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। प्रसाद में मुख्य रूप से कचौड़ी, सब्जी और बूंदी का वितरण किया गया। अनुमान है कि अब तक हजारों लोग प्रसाद ग्रहण कर चुके हैं। इसके अलावा क्षेत्र वासियों ने सेवा भावना की मिसाल पेश कर अपना अमूल्य समय दिया। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं और स्वयंसेवकों ने भंडारे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोई कचौड़ी देने में व्यस्त था तो कोई पंक्तिबद्ध तरीके से लोगों को बिठाने में लगा रहा। मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कहा, “हनुमान जी की कृपा से यह आयोजन हर साल भव्य होता जा रहा है। हमारा उद्देश्य केवल भोजन कराना नहीं, बल्कि समाज में सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ाना है।”

इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम देखे गए, जिससे भारी भीड़ के बावजूद कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है।मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यह भंडारा मंदिर की परंपरा का हिस्सा है और इसका उद्देश्य सभी को एक साथ जोड़ना और निःस्वार्थ सेवा का संदेश देना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और सेवादारों का आभार व्यक्त किया। यह भंडारा देर शाम तक चलता रहा, जिसमें हर किसी को प्रसाद मिला और लोग एक-दूसरे की मदद करते नजर आए। यह आयोजन सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का एक शानदार उदाहरण पेश कर रहा है।

ये भी पढ़ें नोएडा में तेज रफ्तार थार का तांडव: कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें