प्रतापगढ़ डिपो के गेट पर ही खराब हुई रोडवेज बस, परीक्षार्थियों ने लगाया धक्का
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रयागराज जा रही रोडवेज बस प्रतापगढ़ डिपो के गेट पर ही खराब हो गई। बस में परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी सवार थे। बस के अचानक खराब होने से परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे बने कि छात्रों को खुद बस में धक्का लगाकर उसे स्टार्ट कराने की कोशिश करनी पड़ी।
इस घटना ने रोडवेज बसों के रखरखाव और रवाना होने से पहले उनकी जांच व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों के लिए समय पर केंद्र पहुंचना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में बसों की नियमित जांच और समय से मरम्मत सुनिश्चित करना परिवहन विभाग की जिम्मेदारी है।











