प्रतापगढ़ में PET-2026 परीक्षा केंद्र का एसपी दीपक भूकर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) को नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने लोकमान्य इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता परखी। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्र पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों के आवागमन को सुचारु रखने के निर्देश दिए।
PET-2026 को लेकर प्रतापगढ़ पुलिस अलर्ट
परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस सभी परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता बरत रही है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।











