PET-2026 परीक्षा केंद्रों पर DM-SSP का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

PET-2026 परीक्षा केंद्रों पर DM-SSP का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जिला संवादाता काव्यांश रावत 

परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने और अव्यवस्थाओं को रोकने के लिए अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश

एटा। जनपद एटा में PET-2026 परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और जैमर की व्यवस्था की भी जांच की, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता की आशंका को रोका जा सके।

डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि PET-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाए। परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं पूरी मुस्तैदी के साथ सुनिश्चित की जाएं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें