बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद की हत्या के विरोध में नोएडा में जोरदार प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद की हत्या के विरोध में नोएडा में जोरदार प्रदर्शन

नोएडा (गौतम बुद्ध नगर)। दिनांक 25 दिसंबर 2025 को जनपद गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर-21 स्थित स्टेडियम से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद दास की निर्मम हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा करते हुए सेक्टर-21 स्टेडियम से जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री यूनुस खान का पुतला भी ले जाया गया।

डीएम चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। “जय श्रीराम”, “इस्लामिक जिहाद मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, उन्हें घसीटा जा रहा है, लूटा जा रहा है और निर्ममता से हत्या की जा रही है।

विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय पदाधिकारी मुकेश ने कहा कि यह केवल दीपू चंद दास की घटना नहीं है, बल्कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे लगातार अत्याचारों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वहां की सरकार इन घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार की निर्मम हत्याओं के विरोध में पूरे भारत में जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई,
बांग्लादेश सरकार की जवाबदेही तय करने और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

ये भी पढ़ें भक्ति और सेवा का संगम,प्राचीन हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें