सरकारी जीप में रील बनाना पड़ा भारी

सरकारी जीप में रील बनाना पड़ा भारी

संवाददाता मुकेश कुमार: एटा: जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के तहत थाना सकीट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की खाली खड़ी सरकारी जीप में बैठकर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकीट सुश्री कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सकीट पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्त ने मौके का फायदा उठाते हुए थाने की खाली खड़ी सरकारी जीप में बैठकर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अवनीश कुमार पुत्र गौरीशंकर, निवासी ग्राम दौलतपुर, थाना सकीट, जनपद एटा, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है।
थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने व कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इस तरह की हरकतों से बचें और कानून का सम्मान करें ।

ये भी पढ़ें बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद की हत्या के विरोध में नोएडा में जोरदार प्रदर्शन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें