हत्या के प्रयास मामले में थाना लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हत्या के प्रयास मामले में थाना लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व फरसा बरामद

संवाददाता: सायरा सूर्यवंशी | गाजियाबाद। थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं मारपीट के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशादेही से 01 अवैध तमंचा 315 बोर एवं 01 फरसा (बांस का डंडा लगा हुआ) बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 10.10.2025 को दो पक्षों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर एकत्र होकर एक-दूसरे की जान जोखिम में डालते हुए लाठी-डंडों एवं ईंट-पत्थरों से हमला किया गया था। इस दौरान मारपीट, गाली-गलौज एवं बलवा की घटनाएं सामने आई थीं। मामले में थाना लोनी बॉर्डर पर दोनों पक्षों के विरुद्ध धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/352/351(2)/109(1)/324(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम का गठन किया गया था।

पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अब तक इस मामले में शौकत अली, यामीन, खुर्शीद, मोमीन, फरमान मलिक, उस्मान, सर्पू उर्फ शराफत, साजिद उर्फ मुर्गा, आदिल उर्फ भूरा एवं साजिद सहित कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इसी क्रम में दिनांक 26.12.2025 को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने मुकदमे में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त

1. हासिम पुत्र यामीन (उम्र करीब 36 वर्ष)

2. जियाउल पुत्र खुर्शीद (उम्र करीब 24 वर्ष)

निवासी गली नंबर 02, 100 फुटा रोड, लक्ष्मी गार्डन, इंद्रापुरी, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों की निशादेही पर 01 अवैध तमंचा 315 बोर एवं 01 फरसा बरामद किया गया, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है।

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ के दौरान अभियुक्त जियाउल ने बताया कि भैंसों के व्यापार को लेकर घटना से तीन दिन पूर्व राजस्थान में यामीन व सरफू उर्फ शराफत के बीच कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते 10 अक्टूबर को जुमे की नमाज के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया, जिसमें उसने तमंचे से फायर किया तथा हासिम ने फरसे से हमला किया था। घटना के बाद दोनों ने हथियार झाड़ियों में छिपा दिए थे।

आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना लोनी बॉर्डर पर उपरोक्त प्रकरण में एक अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम।

ये भी पढ़ें अफवाहों पर लगा विराम: गाजियाबाद में अवैध पेठ बाजार नहीं लगेगा, व्यापारियों में खुशी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें