शक ने ली जान: गोरखपुर में पति ने पत्नी को मार डाला, फिर भाई पर किया हमला

शादी के दो महीने के भीतर पति ने पत्नी की हत्या की, फिर भाई पर भी किया हमला

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश — सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा महज़ दो महीने भी नहीं टिक सका। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सतीश चौहान नामक युवक ने अपनी नवविवाहिता पत्नी सरोज की गला दबाकर और सिर पर हथौड़ा मारकर निर्मम हत्या कर दी।

सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद सतीश पूरी रात पत्नी की लाश के पास बैठा रहा। अगले दिन सुबह उसने अपने ही भाई आतिश चौहान पर भी हमला कर दिया।

सतीश और सरोज की शादी को अभी दो माह भी नहीं बीते थे। बताया जा रहा है कि सतीश को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर चल रहा है। इसी शक के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। सतीश द्वारा अपने भाई पर हमले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं भाई पर हमले के पीछे कोई पारिवारिक रंजिश तो नहीं।

मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग स्तब्ध हैं कि प्यार, विश्वास और रिश्ते इतने कमजोर कैसे हो गए हैं कि शक के आधार पर इंसान अपनों की जान लेने पर उतर आया।

ये भी पढ़ें यूपी बोर्ड रिजल्ट डिजिलॉकर पर होगा जारी, जानें कैसे डाउनलोड होगी मार्कशीट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें