मारहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 25 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मारहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 25 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मारहरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में थाना मारहरा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 25 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध शराब की बिक्री व तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मारहरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर मु0अ0सं0–170/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: खुशीराम पुत्र गंगा सिंह
निवासी: ग्राम मोहनसती, थाना मारहरा, जनपद एटा
बरामदगी
25 पव्वा अवैध देशी शराब
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष – कृष्णकांत लोधी
उप निरीक्षक – मुकुल कुमार
कांस्टेबल – सोनू कुंतल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें