एक ही रात में चार घरों में चोरी, लाखों के जेवरात व नगदी ले उड़े चोर

एक ही रात में चार घरों में चोरी, लाखों के जेवरात व नगदी ले उड़े चोर

संवाददाता:पंकज मिश्रा. मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक देखने को मिला। गांव नगला केहरी में चोरों ने एक ही समय पर चार घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली तो घरों के ताले टूटे देख गांव में हड़कंप मच गया।

पीड़ित परिवारों के अनुसार चोर घरों से सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नगदी चोरी कर ले गए। चोरी की कुल रकम लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ितों ने तत्काल इसकी सूचना बेवर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं चोरों के सुराग के लिए पुलिस टीम सक्रिय कर दी गई है। गांव में एक साथ चार घरों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल बेवर थाना क्षेत्र के नगला केहरी गांव में हुई इस बड़ी चोरी की घटना की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें सड़क दुर्घटना में युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा, पढ़कर रह जाएंगे दंग

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal