जनपद एटा में आज सपा एटा विधानसभा का एसआईआर सम्मेलन भव्य रूप से सम्पन्न

जनपद एटा में आज सपा एटा विधानसभा का एसआईआर सम्मेलन भव्य रूप से सम्पन्न

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा विधानसभा क्षेत्र के आसपुर स्थित एडीओ. एम वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समाजवादी पार्टी द्वारा एसआईआर सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
कार्यक्रम में एटा सांसद देवेश शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंच पर उपस्थित रहे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में सपाइयों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप दे दिया।  अपने संबोधन में सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों की आवाज़ बुलंद करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन-जन तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करें।
इस अवसर पर वक्ताओं ने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, जनसमस्याओं और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा का संचार किया। सम्मेलन के दौरान अनुशासन और एकजुटता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया