प्रतापगढ़ में पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक के समर्थकों में हिंसक झड़प, 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज

प्रतापगढ़ में पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक के समर्थकों में हिंसक झड़प, 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज

संवाददाता अमित शुक्ला 

प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक रसूख से जुड़े दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा और पूर्व विधायक धीरज ओझा के समर्थकों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है।इस मामले में पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के समर्थक की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। तहरीर के आधार पर पूर्व विधायक धीरज ओझा, उनके भाई नीरज ओझा, ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा समेत करीब 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।

आरोप है कि दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूर्व विधायक और उनके समर्थकों ने हमला किया, इस दौरान एक गाड़ी के शीशे को पिस्टल से तोड़ दिया गया घटना रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें फतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण मामले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद 

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal