फतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण मामले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद
प्रतापगढ़ / संवाददाता: अमित शुक्ला
थाना फतनपुर, जनपद प्रतापगढ़ पुलिस ने अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फतनपुर श्री मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही थी।इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना फतनपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 274/2025, धारा 87 व 137(2) बीएनएस से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त दीपक हरिजन उर्फ अंकुश को थाना क्षेत्र के गाजी बाग तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: दीपक हरिजन उर्फ अंकुश पिता: लल्लू हरिजन उर्फ अमरजीत निवासी: ग्राम कुसेहटा, थाना फुलपुर, जनपद प्रयागराज उम्र: लगभग 22 वर्ष पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।
पुलिस टीम का विवरण:
उ0नि0 राहुल कुमार
उ0नि0 विकास निषाद
उ0नि0 राजनाथ यादव
म0का0 ज्योति यादव
(थाना फतनपुर, जनपद प्रतापगढ़)
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें एटा में गौ सेवा में जुटे युवाओं के कार्यों की सराहना, हर संभव सहयोग का दिलाया भरोसा












