जनपद एटा में गौ सेवा में जुटे युवाओं के कार्यों की सराहना, हर संभव सहयोग का दिलाया भरोसा
संवाददाता योगेन्द्र सिंह 
एटा में गौ सेवा के क्षेत्र में सक्रिय युवाओं द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की खुले मंच से प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गौसेवक निस्वार्थ भाव से गौवंश संरक्षण, देखभाल एवं सेवा के लिए समर्पित होकर समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। इस अवसर पर युवाओं को आश्वस्त किया गया कि गौ सेवा से जुड़े कार्यों में प्रशासन व समाज की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
साथ ही सभी गौसेवकों को गौ संवर्धन योजना की जानकारी देते हुए गौ पालन के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने बताया कि यह योजना न केवल गौवंश संरक्षण को बढ़ावा देगी, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगी। कार्यक्रम में उपस्थित गौसेवकों ने भी गौ सेवा को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।












