थाना फतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण मामले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद
संवाददाता: अमित शुक्ला प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ जनपद के थाना फतनपुर पुलिस ने अपहरण के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फतनपुर श्री मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
उपनिरीक्षक राहुल कुमार अपनी टीम—उपनिरीक्षक विकास निषाद, उपनिरीक्षक राजनाथ यादव एवं महिला कांस्टेबल ज्योति यादव—के साथ क्षेत्र में देखभाल, तलाश वारण्टी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं विवेचनात्मक कार्यवाही कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 274/2025, धारा 87, 137(2) बीएनएस, थाना फतनपुर, जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी थाना फतनपुर क्षेत्र के गाजी बाग तिराहे के पास से की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक हरिजन उर्फ अंकुश पुत्र लल्लू हरिजन उर्फ अमरजीत, निवासी ग्राम कुसेहटा, थाना फुलपुर, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन में विश्वास बढ़ा है। आगे की विधिक कार्रवाई थाना फतनपुर पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस टीम का विवरण:
उपनिरीक्षक राहुल कुमार, उपनिरीक्षक विकास निषाद, उपनिरीक्षक राजनाथ यादव एवं महिला कांस्टेबल ज्योति यादव
थाना फतनपुर, जनपद प्रतापगढ़












