कुत्तों के खतरे से दहशत में सेवियर ग्रीनआइल सोसाइटी, नगर निगम की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

आक्रामक कुत्तों के खतरे से दहशत में सेवियर ग्रीनआइल सोसाइटी, नगर निगम की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

संवाददाता: सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद | क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित सेवियर ग्रीनआइल सोसाइटी में आक्रामक कुत्तों के लगातार हमलों और भय के माहौल को लेकर निवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोसाइटीवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम गाजियाबाद ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

आज नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन यह कहकर आक्रामक कुत्तों को पकड़ने से इनकार कर दिया कि कुत्ते स्टेरिलाइज़्ड हैं। निवासियों का कहना है कि यह सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का सीधा उल्लंघन है, जिनमें आक्रामक व जानलेवा कुत्तों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के आदेश हैं, चाहे वे स्टेरिलाइज़्ड ही क्यों न हों।

नगर निगम की कार्यप्रणाली से नाराज होकर सोसाइटी के लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और निगम की गाड़ी को मौके पर रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि किसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा हस्तक्षेप कर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस बीच, मामले में एक गंभीर मोड़ तब आया जब सोसाइटी के अध्यक्ष विशाल सिंह भदौरिया को इस मुद्दे को उठाने के कारण एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से जान से मारने की धमकी मिलने की जानकारी सामने आई। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

प्रदर्शन में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में निवासी शामिल रहे। प्रमुख रूप से प्रवीण अंतल, पंकज श्रीवास्तव, शुभम पांडेय, आशीष गुप्ता, गुंजन शर्मा, मयंक शुक्ला और राघव सिंह मौजूद रहे।

निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम गाजियाबाद की होगी।

ये भी पढ़ें हाथरस में हाईटेंशन तार की चपेट में आया 10 वर्षीय बच्चा, हालत गंभीर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें