जनपद एटा में शराब के ठेके का ग्रामीणों ने किया कड़ा विरोध, गांव में ठेका न खोलने की मांग पर अड़े लोग

जनपद एटा में शराब के ठेके का ग्रामीणों ने किया कड़ा विरोध, गांव में ठेका न खोलने की मांग पर अड़े लोग

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र में शराब के ठेके को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गांव में प्रस्तावित शराब के ठेके के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और ठेका न खोलने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि ठेका खुलने से गांव का माहौल खराब होगा और महिलाओं व बच्चों को असुरक्षा का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेके के पास शराब पीने वाले लोग रास्ते से गुजर रही महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं, जिससे गांव में भय का माहौल बना रहता है।
विरोध की सूचना मिलते ही थाना अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है, वहीं ग्रामीण अपनी मांग पर डटे हुए हैं कि गांव के अंदर किसी भी हालत में शराब का ठेका न खोला जाए।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले को सुलझाने के प्रयास जारी है

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal