भीषण अग्निकांड से दहला अलीगढ़: टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, 150 गांवों की बिजली 9 घंटे तक ठप

भीषण अग्निकांड से दहला अलीगढ़: टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, 150 गांवों की बिजली 9 घंटे तक ठप

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़ जिले के चंडौस थाना क्षेत्र अंतर्गत चीमनपुर रोड स्थित AA इंटरप्राइजेज टायर फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि फैक्ट्री से उठती लपटें और काले धुएं के गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगे। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनें टूटकर गिर गईं, जिससे 7 बिजली घरों से जुड़े लगभग 150 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। ग्रामीणों को करीब 9 घंटे तक अंधेरे में रहना पड़ा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस हादसे में फैक्ट्री को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने एहतियातन आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य तेजी से कराया गया।

घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें