ऊंचाहार थर्मल पावर प्लांट में संविदा मजदूर संघ के पदाधिकारी को ठेकेदार ने दी धमकी, ऑडियो वायरल
ऊंचाहार, रायबरेली: रायबरेली जिले के ऊंचाहार स्थित थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत संविदा मजदूर संघ के पदाधिकारी पवन कुमार को ठेकेदार जय शंकर सिंह द्वारा धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने पूरे संविदा मजदूर वर्ग में रोष की लहर पैदा कर दी है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, ऑडियो में ठेकेदार पवन कुमार से अभद्र भाषा में बात करता और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता सुनाई दे रहा है।
मजदूर संघ के अन्य पदाधिकारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और ऊंचाहार थर्मल पावर प्लांट प्रबंधन व प्रशासन से ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और मजदूर संघ द्वारा आंदोलन की चेतावनी भी दी जा रही है।
ये भी पढ़ें जामा मस्जिद में ‘ब्लैक डे’, भारत के मुसलमानों का पाकिस्तान को कड़ा संदेश – देखें वीडियो












