प्रयागराज: ई-रिक्शा चालक के बेटे ने किया विद्यालय में टॉप 

ई-रिक्शा चालक के बेटे ने किया विद्यालय में टॉप

गरीबी में पला बड़ा हुए बेटे ने किया विद्यालय में टॉप

 प्रयागराज: जनपद के होलागढ़ ब्लाक अंतर्गत तुलसी देवी करुणा पति स्मारक बालिका इंटर कॉलेज तरती में कक्षा 10 के छात्र ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने अपने नाम को सार्थक करते हुए सभी छात्र-छात्राओं में प्रथम स्थान हासिल कर अपने माता- पिता के साथ-साथ विद्यालय का नाम भी रोशन किया है गरीब परिवार में पले और बड़े हुए ज्ञान प्रकाश ने अभाव में रहकर भी अपनी पढ़ाई को सदैव प्रमुख स्थान दिया मां प्रज्ञा देवी ने भी बेटे की परवरिश में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

आपको बताते चले आर्थिक तंगी के बावजूद ज्ञान प्रकाश ने अपने मजबूत इरादों के बदौलत सभी छात्र-छात्राओं के बीच सर्वोच्च 83% अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया होनहार छात्र ज्ञान प्रकाश कि इस सफलता से विद्यालय प्रबंधक विपिन कुमार मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है और आगे हर संभव आर्थिक मदद देने का आश्वासन भी दिए हैं कॉलेज की प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी ज्ञान प्रकाश को अपना आशीर्वचन देते हुए हौसला अफजाई की है।

ये भी पढ़ें रात 9 बजें की बड़ी खबरें…

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें