कौशांबी में इश्क में नाकाम प्रेमी युगल ने गऊशाला में लगाई फांसी, गांव में पसरा मातम

इश्क में नाकाम प्रेमी युगल ने गऊशाला में लगाई फांसी, गांव में पसरा मातम

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम में असफल रहने के चलते एक युवक और युवती ने गऊशाला में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। गांव में सुबह जब ग्रामीण गऊशाला पहुंचे तो 19 वर्षीय रंजीत रैदास और 18 वर्षीय सरिता सरोज के शव फंदे से लटके मिले। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।

बताया जा रहा है कि दोनों रात से लापता थे। ग्रामीणों के अनुसार, अगले माह सरिता की शादी तय थी, जिसे लेकर दोनों काफी परेशान थे। वे शादी को रोकने और साथ रहने के लिए परिजनों से लगातार मिन्नतें कर रहे थे, लेकिन परिजनों ने उनकी बात नहीं मानी। कई कोशिशों के बाद भी जब कोई सहारा नहीं मिला तो निराश प्रेमी युगल ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

जानकारी के मुताबिक, रंजीत रैदास राजस्थान की एक स्टील फैक्ट्री में मजदूरी करता था। एक साल पहले युवती के भाई ने उसे बहन से बातचीत करने पर जमकर पीटा था। इसके बाद गांव के माहौल से तंग आकर रंजीत राजस्थान चला गया था। लेकिन जब उसे सरिता की शादी तय होने की खबर मिली तो वह पांच दिन पहले गांव लौट आया। दोनों ने एक-दूसरे से मिलने की कोशिश की और अंततः छठे दिन इस खौफनाक निर्णय पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू की गहनता से जांच की जाएगी।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज में प्रेम संबंधों को लेकर मौजूद कठोरता और पारिवारिक दबाव के गंभीर परिणामों को उजागर किया है।

ये भी पढ़ें 27 अप्रैल 2025 , रविवार आज का राशिफल

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई