थाना दिलीपपुर पुलिस के साथ चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 02 अभियुक्त घायल/गिरफ्तार-

थाना दिलीपपुर पुलिस के साथ चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 02 अभियुक्त घायल/गिरफ्तार-

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

थाना दिलीपपुर क्षेत्रान्तर्गत चौहर्जन पुल के पास जंगल में बहद ग्राम बसीरपुर में थाना दिलीपपुर पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों, 01. लवकुश ओझा, 02. चांद के दाहिने पैर में लगी गोली। घायल अभियुक्तों को ईलाज हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया । अभियुक्तों के कब्जे से लूट की 01 अदद ई-रिक्शा की बैटरी एवं 02 अदद देशी तमन्चा 315 बोर, 04 अदद खोखे कारतूस व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया-

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 03.01.2026 को थाना दिलीपपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर आधारगंज में 01 व्यक्ति से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ई-रिक्शा को सुनसान स्थान पर रुकवाकर तमंचा एवं चाकू दिखाकर ई-रिक्शा की बैटरी, मोबाइल फोन एवं जेब में रखे ₹700/- नगद छीनकर सभी अभियुक्त मौके से फरार हो गए । उक्त प्रकरण में थाना दिलीपपुर पर मु0अ0सं0 03/2026 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में दिनांक 05.01.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष श्री बलराम सिंह के नेतृत्व में थाना दिलीपपुर पुलिस टीम द्वारा थाना दिलीपपुर क्षेत्रान्तर्गत चौहर्जन पुल के पास जंगल में बहद ग्राम बसीरपुर में चेकिंग के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी । आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में संबंधित 02 शातिर अभियुक्तों, 01. लवकुश ओझा पुत्र राकेश ओझा निवासी ग्राम श्रीपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष, 02. चांद पुत्र रामबृक्ष निवासी ग्राम सराय शेर खान थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगी है । घायल अभियुक्तों को ईलाज हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद देशी तमन्चा 315 बोर, 04 अदद खोखे कारतूस व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद एवं थाना दिलीपपुर पर मु0अ0सं0 03/2026 धारा 309(4) बीएनएस से संबंधित लूट की 01 अदद ई-रिक्शा की बैटरी बरामद किया गया जिसके संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

घायल/ गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
01. लवकुश ओझा पुत्र राकेश ओझा निवासी ग्राम श्रीपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष
02. चांद पुत्र रामबृक्ष निवासी ग्राम सराय शेर खान थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष

घायल/ गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

चांद पुत्र रामबृक्ष निवासी ग्राम सराय शेर खान थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास-
मुकदमा संख्या 249/2024 धारा 115(2),351(3),352 बीएनएस थाना दिलीपपुर प्रतापगढ़ ।
मुकदमा संख्या 155/2025 धारा 115(2),351(3),352 बीएनएस व एससी एसटी एक्ट थाना दिलीपपुर प्रतापगढ़ ।
लवकुश ओझा पुत्र राकेश ओझा निवासी ग्राम श्रीपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ आपराधिक इतिहास
मुकदमा संख्या 329/2022 धारा 323,352,427,452,504,506 भादवि थाना दिलीपपुर प्रतापगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
थानाध्यक्ष श्री बलराम सिंह मय उ0नि0 रमिल कुमार, उ0नि0 पंकज कुमार वर्मा, का0 निर्दोष कुमार,का0 धीरज कुमार ,का0 जगदीश प्रसाद थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़ ।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal