प्रतापगढ़ में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन, पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ
संवाददाता. महेश शुक्ला की रिपोर्ट
प्रतापगढ़ के थाना नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत अस्थान में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने एडिशनल बृजनंदन राय और कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता की उपस्थिति में किया। भगवान नारायण की पूजा के बाद फीता काटकर चौकी का उद्घाटन किया गया।इस मौके पर उपस्थित क्षेत्र के चौकीदारों को कंबल वितरित किए गए और भोजन प्रसाद बांटा गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने खुद चौकीदारों को भोजन परोसा, जिसे देखकर चौकीदारों ने उनकी सराहना की। चौकीदारों ने कहा कि ऐसे सरल और सौम्य पुलिस अधीक्षक मिलना मुश्किल है।
यह उद्घाटन क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है, लोग पुलिस अधीक्षक की इस पहल की प्रशंसा कर रहे हैं। नवनिर्मित पुलिस चौकी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है।इसके बाद वृक्षारोपण भी किया गया।
ये भी पढ़ें ब्रेकिंग न्यूज़: इलाहाबाद से लौटते समय हिमांशु का जोरदार एक्सीडेंट












