जनपद एटा की पुलिस ने 24 घंटे में हत्या का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद एटा की पुलिस ने 24 घंटे में हत्या का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद एटा में पुलिस ने आपसी रंजिश के चलते हुई हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को आलाकत्ल चाकू सहित गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम विवाह को लेकर दोनों पक्षों के बीच चल रही पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात हुई। बताया गया कि करीब 15 दिन पूर्व आरोपी रामू की बेटी ने मृतक साहिबा के साले अमन से प्रेम विवाह किया था, जिससे आरोपी पक्ष नाराज़ चल रहा था।
इसी रंजिश के चलते कल दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि लड़की के पिता रामू और उसके भतीजे अमन ने चाकू से हमला कर साहिबा की हत्या कर दी, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मानपुर कॉलोनी की है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें