जनपद एटा में सील किया गया ईंट भट्टा दो दिन बाद मिला चालू, प्रशासन ने फिर कराई सख्त कार्रवाई

जनपद एटा में सील किया गया ईंट भट्टा दो दिन बाद मिला चालू, प्रशासन ने फिर कराई सख्त कार्रवाई

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा में प्रदूषण नियंत्रण नियमों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे ईंट भट्टे पर प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी लापरवाही सामने आई है। शनिवार को सील किया गया ईंट भट्टा महज दो दिन बाद ही दोबारा चालू मिला, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड के माध्यम से भट्टे में पानी डलवाकर उसे पूरी तरह बंद कराया। यह ईंट भट्टा बगैर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी और बिना रॉयल्टी जमा किए मिट्टी खनन कर संचालित किया जा रहा था।
दो दिन पूर्व हुई कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने छापा मारकर भट्टे पर मौजूद जेसीबी और मिक्सर मशीन को जब्त कर थाने में जमा कराया था। यह कार्रवाई कमिश्नर अलीगढ़ मंडल के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई थी।
उक्त ईंट भट्टा तहसील अलीगंज क्षेत्र के राई रोड स्थित खाटू श्याम ईंट भट्टा है, जिसे प्रशासन द्वारा सील किया गया था।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal