पेड़ के विवाद में हिंसक संघर्ष: लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमले में दो महिलाओं की हालत नाजुक

पेड़ के विवाद में हिंसक संघर्ष: लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमले में दो महिलाओं की हालत नाजुक

संवाददाता दिव्यांशु द्विवेदी प्रतापगढ़ जनपद के थाना लीलापुर क्षेत्र अंतर्गत सगरा सुंदरपुर के गांव मनोहरी का पुरवा (मनोहरी का पुरवा) में पेड़ के आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हुए हमले में दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मनोहरी का पुरवा में पेड़ को लेकर पहले से चले आ रहे विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि राजाराम पुत्र रामकुमार, कृष्णा तथा उनके दामाद प्रदीप वर्मा ने पड़ोस में रहने वाले सुरेश वर्मा, गायत्री वर्मा और अनीता वर्मा पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ कुल्हाड़ी से इस कदर मारपीट की कि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को किसी तरह बचाया। परिजनों द्वारा थाना लीलापुर में मामले की तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। घायल महिलाओं का उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

थाना लीलापुर पुलिस का कहना है कि मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें जनपद एटा के पूर्व सभासद हामिद अंसारी हत्याकांड: परिजनों ने जीआरपी स्टेशन पर की अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें