गांव प्रत्याशी प्रधान ने जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल जनता की सेवा करना रहेगी प्राथमिकता

गांव प्रत्याशी प्रधान ने जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल जनता की सेवा करना रहेगी प्राथमिकता

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी जहांगीराबाद (बुलंदशहर):  जहांगीराबाद विकास खंड क्षेत्र के गांव लछोई में प्रधान पद के भावी प्रत्याशी प्रमोद गर्ग उर्फ कलुआ ने जरूरतमंद सैकड़ो लोगों को कंबल देने का नेक कार्य किया। प्रमोद उर्फ कलुआ अपने गांव लछोई में सोमवार के दिन पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि बढ़ती ठंड से जूझ रहे सभी असहाय व जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उन्होंने लगभग ढ़ेड सौ कंबल का वितरण किया।

कड़कड़ाती ठण्ड से जूझते इन लोगो के बीच उनके द्वारा यह छोटी सी सहायता है इसलिए अपने गांव लछोई के लिए हर सम्भव मदद का प्रयास भविष्य में करता रहूंगा। गांव की देवतुल्य जनता ने सदैव मेरा साथ दिया है।

इसलिए मेरे गांव का प्रत्येक नागरिक मेरे परिवार का हिस्सा है उन्होंने यह भी कहा की भविष्य में उनके द्वारा जो भी सेवा की जा सकेगी उनके लिए वह कम है।

उन्होंने यह भी कहा की जिन लोगो को कंबल नहीं मिले उन्हें चिन्हित कर जल्द उनके लिए कंबल वितरित किये जायेंगे।

ये भी पढ़ें पेड़ के विवाद में हिंसक संघर्ष: लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमले में दो महिलाओं की हालत नाजुक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें