बाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा लोक शान्ति व्यवस्था भंग करने के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद कार्यवाही का विवरण दिनांक 29.12.2025 को थाना शालीमार गार्डन पर सोशल मीडिया से प्राप्त बीड़ियो एवं सूचना, जिसमें हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिकी चौधरी अपने अन्य साथी हर्ष चौधरी, अन्नू, श्याम यादव, अमित सिहं, मोहित कुमार, अरुण जैन, उजाला सिह, अमित कुमार, महेन्द्र प्रधान, रामपाल, मोहित, राधेश्याम, अमित-प्रजापति, श्रवण चदेल, कपिल आदि कुछ अन्य 25-30 अज्ञात व्यक्तियों के साथ हिंदु रक्षा दल के कार्यालय 150 फूटा बुद्ध बाजार रोड प्लाट न० ए-16 शालीमार गार्डन एक्स-02 पर तलवारों को वितरित किया जा रहा है।
तथा इसके साथी उन तलवारों को हाथों में लेकर उग्र होकर प्रदर्शन व नारे बाजी कर रहे थे। जिसमें मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था तथा सड़क मार्ग पर आने जाने वाले व वाहनों में बैठे व्यक्ति भयभीत होकर अपने वाहनों को छोड़कर भागने लगे तथा आसपास के लोग उक्त माहौल के भय से अपने घरों में छिप गये। इनके प्रर्दशन की वजह से मार्ग अवरूद्ध हो गया, जिसमें बूढ़ें, बच्चे तथा एम्बूलेंस भी फस गये। जिससे लोक शांति पूरी तरह से छिन्न-भिन्न हो गयी। इस सम्बन्ध में दिनांक 29.12.2025 को थाना शालीमार गार्डन पर धारा 191(2)/191(3)/127(2) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त घटनाक्रम में थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में 10 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा आज दिनांक 06.01.2026 को 80 फुटा कट बजीराबाद रोड़ से मुखबिर की सूचना पर लोक शान्ति व्यवस्था भंग करने के अभियोग में बांछित 02 अभियुक्त 1. हर्ष पुत्र भूपेन्द्र उर्फ पिंकी चौधरी निवासी 6:47 सेक्टर 02 राजेन्द्र नगर थाना शालीमार गार्डन कमिश्नरेट गाजियाचाद उम्र करीब 23 वर्ष व
2. भूपेन्द्र उर्फ पिकी चौधरी पुत्र सुखबीर सिंह निवासी 6/47 सेक्टर 02 राजेन्द्र नगर थाना शालीमार गार्डन कमिश्ररेट गाजियाबाद उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हमारा एक हिन्दू रक्षा दल नामक संगठन है, जिसका अध्यक्ष मैं पिकी चौधरी हूं। उस दिन मेरे द्वारा अपने कार्यालय 150 फुटा रोड़ शालीमार गार्डन पर लोगों को इकट्ठा कर हथियार शस्त्रों तलवारों का वितरण किया गया था। जिससे लोगों में डर की भावना पैदा हो गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पत्ता:-
1. हर्ष पुत्र भूपेन्द्र उर्फ पिंकी चौधरी निवासी 6/47 सेक्टर 02 राजेन्द्र नगर थाना शालीमार गार्डन कमिश्ररेट गाजियाबाद उम्र करीब 23 वर्ष।
2. भूपेन्द्र उर्फ पिकी चौधरी पुत्र सुखबीर सिंह निवासी 6/47 सेक्टर 02 राजेन्द्र नगर थाना शालीमार गार्डन कमिश्नरेट गाजियाचाद उम्र करीब 50 वर्ष।
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-
गिरफ्तार हर्ष पुत्र भूपेन्द्र उर्फ पिंकी चौधरी के विरुद्ध थान शालीमार गार्डन गाजियाबाद पर लोक शान्ति भंग करने के के सम्बन्ध में
01 अभियोग तथा थाना साहिबाबाद पर मारपीट व धमकी देने के सम्बन्ध 02 अभियोग पंजीकृत है। कुल 03 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार भूपेन्द्र उर्फ पिकी चौधरी पुत्र सुखबीर सिंह के विरुद्ध लोक शान्ति भंग करने एवं लोगों को भड़काने आदि के सम्बन्ध में थाना शालीमार गार्डन पर 01 अभियोग, थाना साहिबाबाद पर 01 अभियोग, थाना कविनगर पर 01 अभियोग, थाना लोनी पर 01 अभियोग तथा थाना नन्दग्राम पर 01 अभियोग एवं अन्य थानों सहित कुल 27 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम।
ये भी पढ़ें गांव प्रत्याशी प्रधान ने जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल जनता की सेवा करना रहेगी प्राथमिकता












