70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर नाबालिगों का खतरा भरा शौक, सेल्फी लेते आए नजर

70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर नाबालिगों का खतरा भरा शौक, सेल्फी लेते आए नजर

संवाददाता – अश्वनी कुमार जिला – हाथरस

हाथरस जनपद के सादाबाद क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन 70 फीट ऊंची पानी की टंकी नाबालिग बच्चों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। ग्राम पंचायत मढ़नई में बनी इस टंकी पर बच्चे बेखौफ चढ़कर सेल्फी लेते और सीढ़ियों पर उछल-कूद करते देखे जा रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जा रहा है कि लगभग 70 फुट ऊंची इस पानी की टंकी तक पहुंचने के लिए जमीन से ऊपर तक सीढ़ियां बनी हुई हैं, लेकिन इन सीढ़ियों पर किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। सुरक्षा के अभाव में नाबालिग बच्चे आसानी से टंकी के शिखर तक पहुंच जाते हैं और ऊंचाई पर खेलकूद व सेल्फी जैसी खतरनाक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, जिससे जानमाल का नुकसान होना तय है। इस गंभीर मामले को लेकर बुधवार सुबह गांव निवासी अधिवक्ता सुनील कुमार ने सादाबाद के एसडीएम मनीष चौधरी को एक शिकायती पत्र सौंपा। अधिवक्ता ने मांग की है कि टंकी तक बच्चों के आवागमन को तत्काल बंद कराया जाए और आवश्यक सुरक्षा उपाय जैसे बैरिकेडिंग, गेट व चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। अधिवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते दर्जनों बच्चों की जान खतरे में है। उन्होंने संबंधित विभाग को तुरंत निर्देश जारी कर सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित कराने की अपील की है।

वहीं इस संबंध में एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि उन्हें शिकायती पत्र प्राप्त हो गया है और मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया