अपराध पर अंकुश लगाने को एएसपी की सख्ती, सीओ के साथ की समीक्षा बैठक
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा, 07 जनवरी। जनपद एटा में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने पुलिस कार्यालय में सभी क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान लंबित विवेचनाओं, गंभीर/एसआर मामलों, पेंडिंग जांचों तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की बारीकी से समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जनशिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, प्रभावी पुलिसिंग तथा क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने और जनसंपर्क को मजबूत करने के निर्देश भी जारी किए। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस समीक्षा बैठक से जनपद में अपराध नियंत्रण को नई धार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।












