एटा के एसएसपी श्याम नारायण सिंह को जन्मदिन पर दैनिक चक्र न्यूज़ परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

एटा के एसएसपी श्याम नारायण सिंह को जन्मदिन पर दैनिक चक्र न्यूज़ परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

दैनिक चक्र न्यूज़ परिवार
संवाददाता: पवन सूर्यवंशी

जनपद एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री श्याम नारायण सिंह को उनके जन्मदिन के अवसर पर दैनिक चक्र न्यूज़ परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। एसएसपी श्याम नारायण सिंह अपने सशक्त, संवेदनशील और जनहितकारी पुलिसिंग के लिए पूरे जनपद में विशेष पहचान रखते हैं। उनके नेतृत्व में एटा पुलिस ने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण और त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है। जटिल से जटिल मामलों को भी वे सरलता और सूझबूझ से सुलझाने के लिए जाने जाते हैं। क्राइम के प्रति उनकी स्पष्ट और सख्त दृष्टि के कारण अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास का माहौल बना है। फरियादियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि कोई भी शिकायतकर्ता उनके कार्यालय से निराश होकर नहीं लौटा। त्वरित एक्शन, निष्पक्ष जांच और पारदर्शी कार्यशैली उनकी कार्यप्रणाली की पहचान बन चुकी है।

दैनिक चक्र न्यूज़ परिवार का मानना है कि एसएसपी श्याम नारायण सिंह का कार्य न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि पुलिस-प्रशासन के लिए एक आदर्श उदाहरण भी है। जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर एक बार फिर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal