जिला कृषि अधिकारी द्वारा सूचना दी गन्ना के साथ उर्द-मूंग अन्तःफसल को प्रोत्साहन, निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरण

जिला कृषि अधिकारी द्वारा सूचना दी गन्ना के साथ उर्द-मूंग अन्तःफसल को प्रोत्साहन, निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरण

संवाददाता पवन सूर्यवंशी NCR UP

दिनांक 06 जनवरी,2026 गाजियाबाद-जिला कृषि अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि कृषि विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा निःशुल्क दलहन एवं तिलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के अन्तर्गत जायद 2026 में बसंतकालीन गन्ना फसल के साथ उर्द एवं मूंग की अन्तःफसली खेती को प्रोत्साहित किए जाने हेतु गन्ना उत्पादक कृषकों को निःशुल्क उर्द एवं मूंग बीज मिनीकिट उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र गन्ना उत्पादक कृषकों को अधिकतम एक हेक्टेयर क्षेत्रफल (20 कि०ग्रा०) के लिए उर्द एवं मूंग बीज के मिनीकिट निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। उक्त मिनीकिट प्राप्त करने हेतु कृषकों का कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। निःशुल्क उर्द एवं मूंग बीज मिनीकिट हेतु इच्छुक कृषक दिनांक 15 जनवरी तक विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है। प्राप्त आवेदनों की संख्या लक्ष्य से अधिक होने की स्थिति में ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। एक कृषक को केवल एक ही मिनीकिट प्रदान की जाएगी। चयनित कृषकों को संबंधित विकास खण्ड के राजकीय कृषि निवेश बीज भण्डार से पीओएस मशीन के माध्यम से उर्द एवं मूंग बीज मिनीकिट का वितरण किया जाएगा।अतः जनपद गाजियाबाद के समस्त विकास खण्डों के इच्छुक गन्ना उत्पादक कृषक समय से कृषि विभाग के दर्शन 2 पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें